फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona mukth hui jhansi, av ek bhi positive case nhi

कोरोना मुक्त हुई झांसी, अब एक भी पॉजिटिव केस नहीं

Wed, 20 May 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona mukth hui jhansi, av ek bhi positive case nhi
कोरोना वायरस मुक्त हुआ झांसी। - फोटो : ???? ????
कोरोना मुक्त हुई झांसी, अब एक भी पॉजिटिव केस नहीं
विज्ञापन

झांसी। महानगर वासियों द्वारा लॉकडाउन का पालन और सावधानी बरतने के कारण झांसी मंगलवार रात कोरोना मुक्त हो गया। प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में कुल 30 मरीज थे। इनमें चार की मौत हो चुकी है, जबकि 26 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें से 18 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष को भी नियमानुसार डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सब सही रहने पर हॉटस्पॉट इलाकों से प्रतिबंध व्यवस्था लागू होने के 21 दिन पूरे होते ही हटा दिया जाएगा। मंगलवार को 42 सैंपल जांचे गए इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

झांसी में 27 अप्रैल को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। ओरछा गेट अंदर निवासी महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थी। इसके बाद महिला के बेटे और दामाद में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। धीरे-धीरे ओरछा गेट अंदर के 11 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिलते चले गए। फिर कोरोना वायरस ने शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्र की तरफ अपना रुख कर लिया। गरौठा के जलालपुरा गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। यही नहीं, शहर के कालीबाड़ी, बिसातखाना, पुरानी नझाई, तालपुरा से लेकर नंदनपुरा और भेल में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 13 मई तक हॉटस्पॉट की संख्या एक से बढ़कर सात तक पहुंच गई। मौजूदा समय में ओरछा गेट, दीनदयाल नगर, गरौठा नगर निकाय, जलालपुरा, सिमरावारी, कोतवाली और प्रेमनगर परिक्षेत्र में एक-एक समेत सात हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed