{"_id":"5e8795108ebc3e769b06f9f3","slug":"corona-jhansi-news-jhs163855659","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुपाएं नहीं, खुलकर बताएं, खुद का और पड़ोसियों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुपाएं नहीं, खुलकर बताएं, खुद का और पड़ोसियों का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए हाउस टू हाउस सर्वे किया जा रहा है। टीमें घर घर जाकर ब्योरा इकट्ठा कर रही हैं। लेकिन, कई इलाकों में लोग जानकारी देने से कतरा रहे हैं। लोगों की ये प्रवृत्ति सारी कवायद को पलीता लगा सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि लोग टीम के द्वारा मांगी जाने वाली सभी जानकारियां सहजता से उपलब्ध कराएं। केवल अपने ही नहीं, पड़ोसियों के बारे में भी बताएं।
ऐसे व्यक्ति जो विदेश यात्रा से 20 मार्च को या उसके बाद झांसी आए हैं या जो विदेश यात्रा से आने वालों के संपर्क में रहे हैं, इसके अलावा जिन्हें असहनीय दर्द, सूखी खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तथा ऐसे व्यक्ति जो निजामुद्दीन से आए हों या मरकज में शामिल किसी व्यक्ति से मिले हों, इन सभी लोगों का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है।
इसके लिए जिले में हाउस टू हाउस सर्वे किया जा रहा है। टीमें प्रत्येक घर से उक्त जानकारियां जुटाने में जुटी हुई हैं। लेकिन, तमाम लोग ये बताने में कतरा रहे हैं। टीमों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। ये प्रवृत्ति कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि हाउस टू हाउस सर्वे में सभी सहयोग करें। कुछ लोग भी इससे छूटे तो ये पूरा नहीं हो पाएगा। बेहतर होगा कि लोग अपनी जानकारी तो दें ही, पड़ोसियों के बारे में भी बतायें। ये सभी की जिम्मेदारी है।