फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona injection made master plan

कोरोना वैक्सीन के लिए बनने लगा मास्टर प्लान

Sun, 20 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Corona injection made master plan
झांसी। कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है। ऐसे में मास्टर प्लान तैयार होना शुरू हो गया है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सा प्रभारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वैक्सीन के संबंध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें वैक्सीन के रखरखाव व कोविन एप पर आंकड़ा रखने की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर डॉ. रविशंकर ने बताया कि टीकाकरण सत्र स्थल पर तीन कमरों का होना आवश्यक है। पहला कमरा वेटिंग रूम होगा, जहां लाभार्थी टीकाकरण का इंतजार करेगा। दूसरा टीकाकरण कक्ष होगा, जहां टीका लगाया जाएगा। वहीं, तीसरा ऑब्जर्वेशन रूम होगा, जहां टीका लगने के बाद लाभार्थी को आधे घंटे तक रोका जाएगा। टीकाकरण की लाइव रिपोर्टिंग के लिए कोविन एप बनाया गया है। जिस पर टीकाकरण स्थल पर ही जानकारी दर्ज की जाएगी। जिनको टीका लगना है, उनकी जानकारी एप में पहले से दर्ज होगी। ट्रेनर डॉ. रामानंद ने वैक्सीन मैनेजमेंट एवं सेफ इंजेक्शन प्रैक्टिस के बारे में बताया। कहा कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर लिया गया है। अब ब्लॉक स्तर पर भी इसका गठन होगा। एक बार में एक केंद्र पर सिर्फ 100 लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा। जिन लाभार्थियों के नाम एप में होंगे, उन्हीं का टीकाकरण होगा। महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा ने बताया कि टीकाकरण के लिए एक दिन पहले लाभार्थी के पास फोन पर संदेश जाएगा, वह अपनी एक आईडी के साथ संदेश में दिए पते पर पहुंचेगा। वहां एएनएम पुष्टि करने के बाद टीका लगाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डीपीओ नरेंद्र सिंह, एसएमओ डॉ.जूही, वीसीसीएम गौरव वर्मा, डीडीएम आदित्य प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार चरणों में इन्हें लगेगा टीका
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने बताया कि चार चरणों में अंकित लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में हाई रिस्क वाले यानी सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में उन सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों का टीकाकरण होगा, जो कोरोना संक्रमण के दौर में चिकित्सीय सेवाओं में सहयोगी की भूमिका में रहे। तीसरे चरण में 50 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी और चौथे चरण में 50 साल से कम उम्र के उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed