फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona infection

महानगर में तेजी से दायरा बढ़ा रहा है कोरोना संक्रमण

Tue, 18 Jan 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona infection
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण महानगर में तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिले में मौजूद इस महामारी के 1,908 एक्टिव केसों में से 90 फीसदी से अधिक महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं।
विज्ञापन

पिछले एक माह के दरम्यान कोरोना वायरस के संक्रमण ने झांसी में तेजी से अपने पैर फैलाए हैं। रोजाना दो-दो सौ से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। इससे एक्टिव पॉजिटिव केस भी बढ़कर 1,908 पर पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि इन मरीजों में से 90 फीसदी से अधिक झांसी महानगर के विभिन्न मुहल्लों और कॉलोनियों से हैं। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों से खासी संख्या में मरीज मिले हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी तमाम लोग बीमारी से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे आसान उपाय भी नहीं अपना रहे हैं। विदित हो कि कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के दरम्यान भी सर्वाधिक मामले महानगर से ही सामने आए थे।
विज्ञापन

चार बंदियों समेत 261 संक्रमित
झांसी। सोमवार को कोरोना के 2,936 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 261 में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। चार मरीज जिला कारागार से सामने आए। जबकि, कैंट क्षेत्र में तीन मरीज मिले। इसके अलावा महानगर के अलग-अलग इलाकों में अन्य मरीज पाए गए। राहत की बात ये है कि कोरोना के 1,908 सक्रिय संक्रमितों में से 1,731 को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी। ये मरीज होम आइसोलेशन में रहकर बीमारी से लड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 19 और मिलिट्री हॉस्पिटल 44 मरीजों का इलाज जारी है। सोमवार को तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 104 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed