{"_id":"603949328ebc3ee9356bfc0e","slug":"corona-increase-after-that-one-icu-ward-open-jhansi-news-jhs1895813192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बढ़ा तो मेडिकल कॉलेज का एक आईसीयू और एक वार्ड खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बढ़ा तो मेडिकल कॉलेज का एक आईसीयू और एक वार्ड खुला
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मेडिकल कॉलेज में फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई हैं। कोविड अस्पताल में एक-एक आईसीयू और वार्ड खोल दिया गया है। स्टाफ को हर हालात के लिए तैयार रहने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। किचन में भी खाना बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कोविड अस्पताल बनाया गया। यहां पर कोविड के आठ वार्ड और पांच आईसीयू हैं। कोरोना के घटते मामलों के चलते मेडिकल कॉलेज में अभी सिर्फ दो आईसीयू और एक वार्ड खुला हुआ था। यहां पर भी इक्का-दुक्का मरीज भर्ती थे। मगर तीन-चार दिनों में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इसके साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त की जाने लगी है। मेडिकल कॉलेज में कोविड अस्पताल में एक आईसीयू और एक वार्ड खोल दिया गया। बताया गया कि सोमवार से मेडिकल कॉलेज प्रशासन सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की ओपीडी शुरू करने जा रहा था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से अभी इसे रोका जा सकता है। कॉलेज अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वह हर स्थिति के लिए तैयार रहें। कोविड के मरीज आने पर उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया जाए।
22 दिन में 19 और सिर्फ चार दिन में 15 मामले
जिले में कोरोना की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फरवरी के शुरुआती 22 दिनों में 19 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। जबकि, पिछले चार दिनों में ही 15 मामले सामने आ चुके हैं। एक व दो फरवरी को शून्य, तीन व चार को एक-एक, पांच को शून्य, छह को एक, सात व आठ को दो-दो, नौ को तीन, 10 व 11 को दो-दो, 12 को तीन, 13, 14 व 15 फरवरी को शून्य, 16 को एक, 17 को शून्य, 18 को एक, 19, 20, 21 व 22 को शून्य मामले सामने आए। जबकि 23 को 4, 24 को 1, 25 को 3 और 26 को 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एक-एक वार्ड और आईसीयू खोल दिया गया है। जरूरत के हिसाब से आगे भी निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. पारस गुप्ता, प्रभारी नोडल अधिकारी कोविड, मेडिकल कॉलेज।