फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona curfew lagu

कोरोना पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लागू

Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
corona curfew lagu
झांसी। बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए साप्ताहिक कर्फ्यू का दायरा बढ़ाकर तीन दिन कर दिया गया है। शुक्रवार की रात आठ बजे ये लागू हो गया है, जो मंगलवार की सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां ठप रहेंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से पहले रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया था। इसके बाद दो दिवसीय साप्ताहिक कर्फ्यू शुरू किया गया था। लेकिन संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आई। ऐसे में अब साप्ताहिक कर्फ्यू की मिंयाद बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई है। शुक्रवार की रात आठ बजे कर्फ्यू लागू होते ही महानगर की सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बाजारों में भी कर्फ्यू लागू होने के पहले ही दुकानों के शटर गिर गए थे। हालांकि, कर्फ्यू लागू होने से पहले दिन में जरूर बाजारों में भीड़ देखी गई। मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, सीपरी बाजार व सदर बाजार में ग्राहकों की खासी आमद रही। लेकिन, अब मंगलवार की सुबह सात बजे तक सभी गतिविधियां ठप रहेंगी। मेडिकल स्टोर, दूध, सब्जी, फल आदि की दुकानों को कर्फ्यू में ढील रहेगी। पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी सुचारु रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed