फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona broke records of several months, 41 infected including judicial officers

कोरोना ने तोड़े कई महीनों के रिकॉर्ड, न्यायिक अफसर समेत 41 संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona broke records of several months, 41 infected including judicial officers
झांसी। कोरोना वायरस ने कई महीनों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बृहस्पतिवार को एक साथ 41 मरीज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें एक न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नौ मरीज आर्मी कैंट क्षेत्र में मिले हैं। अब झांसी में एक्टिव केस 74 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। इस सीजन में अब तब जितने मामले 16 दिनों में सामने आए थे लगभग उतने ही केस बृहस्पतिवार को मिल गए। ये केस बड़ागांव गेट, पन्नालाल मुहल्ला, अशोक सनफ्रान सिटी, सदर बाजार, ऑफिसर्स कॉलानी, खुशीपुरा, सूजे खां खिड़की, विजन हाइट कॉलोनी, सिविल लाइन, लालकुर्ती, मिशन कंपाउंड, नई बस्ती, सीपरी बाजार, खातीबाबा, गुरसराय और मोंठ के सेसा गांव में सामने आए हैं। इसके अलावा शहर में एक ही परिवार के तीन लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब झांसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 87 पहुंच गई है। मौजूदा समय में 74 एक्टिव केस हो गए हैं। इसके अलावा झांसी का रिकवरी रेट घटकर 97.99 फीसदी हो गया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में चार, मिलिट्री अस्पताल में नौ और होम आइसोलेशन में 59 मरीज हैं। जबकि, एक रोगी दूसरे राज्य में भर्ती है। तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीजों में लक्षण नहीं
अब तक मिले कोरोना के ज्यादातर मरीजों में लक्षण सामने नहीं आए हैं। इस कारण उन्हें होम आइसोलेट ही कर दिया गया है। जिन मरीजों में लक्षण दिखे भी हैं, उनमें बुखार या फिर गले में खराश की शिकायत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किसी को नहीं देनी पड़ी ऑक्सीजन
कोरोना के लक्षण वाले मरीजों में से अब तक किसी को भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत नहीं पड़ी है। सामान्य वायरल की दवाएं खाकर ही मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की हिदायत दी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed