{"_id":"61cf72062639ea7f913ac685","slug":"corona-attack-on-jhansi-as-on-the-last-day-of-the-year-10-positives-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा : साल के अंतिम दिन झांसी पर कोरोना का बड़ा हमला, 10 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा : साल के अंतिम दिन झांसी पर कोरोना का बड़ा हमला, 10 पॉजिटिव मिले
Sat, 01 Jan 2022 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:41 AM IST
सार
कैंट क्षेत्र में सर्वाधिक सात मरीज मिले। एक साल का बच्चा भी संक्रमित। अब सक्रिय केसों की संख्या भी बढ़कर 13 हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के आखिरी दिन झांसी पर कोरोना का बड़ा हमला हुआ है। शुक्रवार को झांसी में एक ही दिन में 10 पॉजिटिव सामने आने से हड़कंप मच गया है। एक साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित हो गया है। आठ की आरटीपीसीआर मशीन और दो की एंटीजन किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब झांसी में एक्टिव केस बढ़कर 13 हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले में पिछले सप्ताह से कोरोना के मामले सामने आने शुरू हो गए थे। हालांकि, अब तक इक्का-दुक्का केस ही मिल रहे थे। बीच में एक दिन में स्कूल की तीन छात्राएं पॉजिटिव आई थीं। शुक्रवार को जिले में शुक्रवार को 4163 नमूनों की जांच हुई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2437, एंटीजन किट से 1724 और ट्रू नेट से दो सैंपल जांचे गए। इस दौरान कोरोना के एक साथ 10 संक्रमित मिल गए।
विज्ञापन
बताया गया कि मिलेट्री अस्पताल में कोविड का सैंपल देने वाले सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से छह की आरटीपीसीआर और एक की एंटीजन किट से जांच की गई। इन रोगियों में एक साल का बच्चा भी कोविड पॉजिटिव है।
विज्ञापन
वहीं, सिविल लाइन में रहने वाला 27 साल का युवक, बसंत विहार कॉलोनी के पास रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक नर्सिंगहोम का कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36579 पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 13 हो गए हैं।