फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Controversy over taking out dumper filled with sand, minister son and ASI clash

बालू से भरे डंपर निकालने को लेकर विवाद, मंत्री पुत्र और एएसआई भिड़े

Fri, 26 Aug 2022 07:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Controversy over taking out dumper filled with sand, minister son and ASI clash
ललितपुर। बुधवार की रात बालू से भरे डंपर को घुसयाना पुल से निकालने को लेकर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के पुत्र और यातायात विभाग के एएसआई में झगड़ा हो गया। गाली गलौज के साथ धक्का-मुक्की हुई। एएसआई का आरोप है कि मंत्री पुत्र और उनके समर्थकों ने उसकी पिटाई की है। वहीं मंत्री के दूसरे पुत्र ने इस आरोप को सिरे से नकारा है। इस घटना को लेकर देर रात तक कोतवाली में हंगामा होता रहा। स्थिति को देख पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पिसनारी से होकर घुसयाना पुल की अर जाने वाले मार्ग पर आए दिन जाम लगने एवं जर्जर पुल को देखते हुए बीते दिनों जिलाधिकारी ने यहां से भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने के निर्देश दिए थे। बुधवार की देर रात पिसनारी तिराहा से घुसयाना पुल के रास्ते बालू से भरे कुछ डंपर निकाले जा रहे थे। इन डंपरों को निकाले जाने को लेकर राज्यमंत्री के बेटे नरेश पंथ का वहां तैनात ट्रैफिक एएसआई निहाल सिंह सेंगर से विवाद हो गया। तू-तड़ाक के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। एएसआई का आरोप है कि इस दौरान मंत्री के पुत्र और उनके साथियों ने उसकी पिटाई की। मौके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक कर्मियों ने बीचबचाव किया। यातायात कर्मियों से भी धक्का मुक्की की गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। किसी तरह वहां स्थिति को संभाला गया। इसके बाद मंत्री के पुत्र, समर्थक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोतवाली पहुंच गए। वहां देर रात तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। हंगामा होता रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।
विज्ञापन

वीडियो वायरल में खूब हो रहा हंगामा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ं एक अन्य वीडियो में राज्यमंत्री के बेटे और ट्रैफिक एएसआई के बीच विवाद हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे पर गालियां देने व अभद्रता का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के दूसरे बेटे ने यातायात कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
राज्यमंत्री के बड़े पुत्र चंद्रशेखर पंथ का कहना है कि पिसनारी तिराहा पर बालू के डंपर निकलवाने के लिए दबाव वाली जो बात कही जा रही है इसमें स्पष्ट करना है कि उनके पास न ही कोई ट्रक है और न डंपर। न ही कोई बालू की लीज है। सभी आरोप निराधार और गलत हैं। कोई मारपीट नहीं की गई है। पुल पर देर रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध तरीके से भारी वाहनों का निकाला जा रहा था जिसे उनके भाई नरेश पंथ द्वारा रोके जाने पर वहां तैनात यातायात कर्मियों ने अभद्रता की। झूठी अफवाह फैलाकर वीडियो वायरल किया है। मामले में निष्पक्ष जांच के लिए उस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में दो घंटे पहले के फुटेज निकलवाकर देखा जा सकता है कि वहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा भारी वाहन निकाले जा रहे थे। उनके भाई इलाइट स्थित पेट्रोल पंप से रोकड़ लेकर लौट रहे थे तो लोगों ने ट्रक निकाले जाने की शिकायत की। भाई नरेश पंथ ने पुलिस कर्मी को बताया, जिस पर पुलिसकर्मी ने अभद्रता की। पुलिस अधीक्षक को रात में ही अभद्रता के बारे में बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
- मोहल्ला घुसयाना के पुल से भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगाई गई है। बुधवार की रात बालू से भरे कुछ डंपर निकल रहे थे, जिन्हें रोका गया। इस पर वहां पर चार पहिया वाहन से शराब के नशे में आए लोग खुद को मंत्री का बेटा बताते हुए डंपर निकालने की बात करने लगे। जब रोका गया तो गालियां देते हुए अभद्रता की और मारपीट कर दी। उसने अपने उच्चाधिकारियों व कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड है।

-निहाल सिंह सेंगर, एएसआई, यातायात विभाग।
मामले की जांच कराई जा रही है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed