फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contractor beg 22 carore rupees

ठेकेदार मांग रहे थे 22 करोड़, हिसाब दे पाए सिर्फ पौने आठ करोड़ का

Tue, 06 Jul 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Contractor beg 22 carore rupees
झांसी। जल संस्थान के ठेकेदार 22.79 करोड़ रुपये का भुगतान अटका होने को लेकर लंबे समय से हाय-तौबा मचा रहे थे। लेकिन, जब उनसे बकाए का हिसाब मांगा गया तो वे सिर्फ पौने आठ करोड़ के दस्तावेज ही पेश कर पाए। जबकि, ठेकेदारों को बिल प्रस्तुत करने के लिए दी गई मियाद भी खत्म हो गई है। अब भुगतान पर फैसला होना भर बाकी है।
विज्ञापन

पाइप लाइन की मरम्मत हो या ट्यूबवेल की, जल संस्थान में ये सभी काम ठेकेदारों के जरिये ही कराए जाते हैं। ठेकेदारों का आरोप था कि जल संस्थान काम तो उनसे लगातार ले रहा है, लेकिन, भुगतान 2017 के बाद से नहीं किया गया है। उनके 22.79 करोड़ रुपये जल संस्थान के पास फंसे हुए हैं। इससे वे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। काम नियमित जारी रखने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान को लेकर ठेकेदार लगातार अफसरों की चौखट पर दस्तक दे रहे थे। इस मामले को कमिश्नर डा. अजय शंकर पांडेय ने संज्ञान में लिया। उन्होंने ठेकेदारों को बकाए से संबंधित सभी बिल प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया था। ये मियाद गुजर चुकी है। ठेकेदार सिर्फ 7.78 करोड़ रुपये का ही हिसाब दे पाए हैं। अब मंडलायुक्त बकाए के भुगतान को लेकर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

ठेकेदारों की ओर से अपने बकाए के बिल /बाऊचर शपथ पत्रों के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। ये सभी दस्तावेज मंडलायुक्त को सौंप दिए गए हैं। अब अंतिम निर्णय उन्हीं को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, प्रभारी महाप्रबंधक - जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed