{"_id":"5ed7ea3e8ebc3e909c3beeb7","slug":"containment-jon-made-in-kailash-residency-jhansi-news-jhs168200180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश रेजीडेंसी में बना कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश रेजीडेंसी में बना कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिलने के बाद बुधवार को कैलाश रेजीडेंसी में कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। यहां पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया है। साथ ही, कॉलोनी के लोगों को ताकीद कर दी गई है कि वे कंटेनमेंट जोन के भीतर किसी तरह की आवाजाही न रखें। वहीं, पुराने तीन कंटेनमेंट जोन बुधवार को खोल दिए गए।
गल्ला मंडी रोड स्थित महानगर की पॉश कॉलोनियों में से एक कैलाश रेजीडेंसी निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक में मंगलवार को कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वृद्ध को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जबकि, उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया था। बुधवार कॉलोनी में स्थित वृद्ध के मकान के आसपास के तकरीबन पच्चीस मकानों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया। यहां बल्लियां लगाकर आवागमन रोक दिया गया और पुलिस को पहरा बैठा दिया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों की आवाजाही बनी रही। नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में रह रहे अन्य लोगों को कंटेनमेंट क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवाजाही न करने की ताकीद थी। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, थाना प्रेमनगर के बल्लमपुर, गरौठा के जलालपुरा तथा थाना कोतवाली इलाके के सुभाष गंज व आसपास के अन्य क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया।