फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction will begin this month, Agriculture University

इस माह शुरू हो जाएगा कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण

Mon, 04 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Construction will begin this month, Agriculture University
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की नींव इसी माह रखी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र सरकार ने निर्माण कार्य के लिए प्रारंभिक धनराशि 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पहले एग्रीकल्चर तथा हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री कॉलेज की स्थापना होगी।
विज्ञापन


केंद्र की यूपीए सरकार ने अपने अंतिम दिनों 2014 में दैवी आपदा प्रभावित बुंदेलखंड को महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की सौगात दी थी। शिक्षण सत्र 2014-15 में यहां बीएससी (कृषि) की कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। वर्तमान में यहां बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पास इस परिसर में स्वयं की 300 एकड़ जमीन है। भवन न होने की वजह से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों व कक्षाओं के लिए आईजीएफआरआई के भवन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि, इसके लिए पूर्व में ही लगभग पांच अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन निर्माण की कार्यवाही फाइलों में उलझी होने की वजह से धरातल पर कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब सभी तैयारियां पूरी हैं। कृषि मंत्रालय ने निर्माण कार्य की मंजूरी दे दी है। साथ ही शुरुआती कार्यों के लिए 10  करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। निर्माण मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट की निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की तैयारियां पूरी हैं।

जनवरी में काम शुरू हो जाएगा। तीन साल में काम पूरा करने की तैयारी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के दतिया में विश्वविद्यालय द्वारा खोले जाने वाले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय का भी जल्द निर्माण शुरू होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के पास दतिया में 125 एकड़ जमीन है। शुरूआत में एग्रीकल्चर कॉलेज तथा हॉॅर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री कॉलेज की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed