{"_id":"61bcf3ff5475e812102fa073","slug":"construction-of-new-foot-overbridge-will-start-at-railway-station-escalator-and-lift-will-be-installed-jhansi-news-jhs2111733127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, एस्केलेटर और लिफ्ट लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, एस्केलेटर और लिफ्ट लगेगी
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली एंड की तरफ नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज पर दिल्ली मुंबई की तरह यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एस्केलेटर, रैंप और लिफ्ट लगेगी। छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा होगा।
इस समय रेलवे स्टेशन पर तीन फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इनमें मुख्य द्वार के सामने एक पुराना फुट ओवरब्रिज व एक नया एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप से सुसज्जित पुल बना हुआ है। एक पुल आगे की तरफ बना हुआ है, जिसका रास्ता जीआरपी थाने के बगल से जाता है। यह ओवरब्रिज अपनी उम्र पूरी कर चुुका है। रेल प्रशासन इस पुल को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
इस पुल के विकल्प के रूप में दिल्ली एंड की तरफ नया फुट ओवरब्रिज बनना शुरू हो गया है, जिसमें एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप बनेगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली एंड की तरफ नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। यह निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा होगा।