फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Construction of new foot overbridge will start at railway station, escalator and lift will be installed

रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, एस्केलेटर और लिफ्ट लगेगी

Sat, 18 Dec 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Construction of new foot overbridge will start at railway station, escalator and lift will be installed
झांसी। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली एंड की तरफ नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज पर दिल्ली मुंबई की तरह यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एस्केलेटर, रैंप और लिफ्ट लगेगी। छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा होगा।
विज्ञापन

इस समय रेलवे स्टेशन पर तीन फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इनमें मुख्य द्वार के सामने एक पुराना फुट ओवरब्रिज व एक नया एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप से सुसज्जित पुल बना हुआ है। एक पुल आगे की तरफ बना हुआ है, जिसका रास्ता जीआरपी थाने के बगल से जाता है। यह ओवरब्रिज अपनी उम्र पूरी कर चुुका है। रेल प्रशासन इस पुल को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

इस पुल के विकल्प के रूप में दिल्ली एंड की तरफ नया फुट ओवरब्रिज बनना शुरू हो गया है, जिसमें एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप बनेगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली एंड की तरफ नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। यह निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed