{"_id":"59aeff3e4f1c1b73078b4790","slug":"construct-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए ने तोड़ी निर्माणाधीन कालोनी की बाउंड्रीवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीए ने तोड़ी निर्माणाधीन कालोनी की बाउंड्रीवाल
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
building jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को ग्वालियर मेन रोड करारी में ग्रासलैंड के आगे झांसी विकास प्राधिकरण ने डीएम कर्ण सिंह चौहान के निर्देश पर दो निर्माणाधीन अवैध कालोनियों की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। जेडीए ने कालोनी के मालिकों को बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद मालिकों ने निर्माण कार्य को रोककर सामान हटा लिया था। यह कालोनियां ग्रीन बेल्ट में थीं।
सीपरी बाजार निवासी हरीराम अग्रवाल ने करारी में पांच एकड़ जमीन पर कालोनी बनाने के लिए बाउंड्रीवाल और कालोनी का दफ्तर का निर्माण कर लिया था। इसकी जानकारी जेडीए को मिली तो हरीराम को नोटिस दिया गया कि काम बंद कर स्वत: अवैध निर्माण ध्वस्त कर लें, अन्यथा अवैध निर्माण तोड़ दिया जाएगा। नोटिस मिलने पर कार्यालय से कर्मचारी व सामन गायब हो गया और काम बंद कर दिया गया। इसी रोड पर दयाराम गुप्ता की सात एकड़ जमीन है, जहां आगे की तरफ प्लाटिंग कर दी गई थी। साथ ही बाउंड्रीवाल भी बना ली गई थी। जेडीए ने नोटिस दिया तो प्लाट में फसल की बुआई कर दी गई और काम रोक दिया गया। प्लाट में नियमानुसार 1.65 मीटर से ऊंची बाउंड्रीवाल बना ली गई थी। मंगलवार को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान व सचिव सीपी तिवारी ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इस पर जेडीए की टीम मौके पर पहुंची और कालोनी में बने कार्यालय रूम तथा बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता डीके शर्मा, सोमेश, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, आरपी गुप्ता, पीके पटैरिया, प्रमोद दीक्षित उपस्थित रहे।
इंसेट
----------
गर्मी से गश खाकर गिरे जेई
दिन में लगभग एक बजे मौके पर पहुंचे सभी अफसर तल्ख धूप के कारण पसीना-पसीना हो रहे थे। हरीराम अग्रवाल की कालोनी में बाउंड्रीवाल ध्वस्तीकरण के दौरान आसपास किसी पेड़ की छाया नहीं थी। अवैध कालोनी में बना कार्यालय तोड़ा जा रहा था कि तेज धूप के कारण जेई जयशंकर गश खाकर गिर पड़े। इससे कुछ देर के लिए काम रुक गया और आनन-फानन में जेई को उठाकर गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ले रहे हैं रुचि
अवैध निर्माण को लेकर मंडलायुक्त अमित गुप्ता बेहद सख्त हैं और अवैध निर्माण तोड़ने में वह रुचि ले रहे हैं। उन्होंने बिना मानक के बने नर्सिंग होम की पूरी रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कोई निर्णायक कदम उठाया जाएगा।
जेई को दी जा सकती है अनिवार्य सेवानिवृत्ति
एक जेई के क्रियाकलापों को लेकर विभागीय अफसर बेहद नाराज हैं। माना जा रहा है कि उक्त जेई को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। इसके लिए फाइल दौड़नी शुरू हो गई है।