फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Connection in homes, water did not come for a year

घरों में कनेक्शन, साल भर से नहीं आया पानी

Wed, 29 Sep 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Connection in homes, water did not come for a year
चिरगांव। जलनिगम द्वारा चिरगांव देहात में शुरू की गई पाइप पेयजल व्यवस्था अब गड़बड़ाने लगी है, देहात क्षेत्र के कई मुहल्ले ऐसे हैं जहां साल भर से पानी नहीं पहुंचा है, जबकि उनके घरों में कनेक्शन हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, परेशान उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से कनेक्शन काटे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के चारों ओर करीब तीन किलोमीटर के एरिया में ग्राम पंचायत चिरगांव देहात लगा हुआ है, यहां की आबादी करीब 10 हजार के आसपास है। इस क्षेत्र में जल निगम द्वारा पिछले वर्ष टंकी का निर्माण करते हुए पूरे क्षेत्र में पाइप लाइन बिछा दी गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने कनेक्शन भी लिए थे, शुरूआत में दो तीन माह तक तो व्यवस्था ठीक चली, घरों में भरपूर पानी आता था। लेकिन करीब एक वर्ष से फिर व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

रेलवे फाटक के निकट गायत्री मंदिर के पास रहने वाले सेवा निबृत शिक्षक श्रीलाल पांचाल ने बताया कि उनके एरिया में एक वर्ष से पानी नहीं आ रहा है, जिससे बे परेशान है, इसकी शिकायत उन्होंने कई बार मुख्य मंत्री पोर्टल के साथ ही लिखित रूप से जल निगम के अधिकारियों से की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसी हालत में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। जिससे अनावश्यक परेशानी से बच सकें। राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि जब कनेक्शन लिया था तो दो-तीन महीने तक अच्छी सप्लाई मिली, लेकिन इसके बाद स्थिति बिगड़ गई है। उनका कहना था कि रेलवे फाटक के निकट करीब 100 घरों में नलों के कनेक्शन हैं, लेकिन उनमें एक बूंद पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। शिकायत करने पर जांच में निस्तारण तो कागजों में कर दिया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed