फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress will prepare groups of workers from village to village

कांग्रेस प्रत्येक गांव में तैयार करेगी कार्यकर्ता

Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress will prepare groups of workers from village to village
झांसी। विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कम से कम चालीस सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जिले की सौ ग्राम पंचायतों में संगठन का काम पूरा हो गया है, बाकी गांवों में कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन

पार्टी ने पिछले दिनों संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यशाला आयोजित की थी। इसमें सभी को पाठ पढ़ाया गया था कि यदि पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाना है तो गांव-गांव में संगठन को मजबूत कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में आठ ब्लाक, 64 न्याय पंचायतें और 496 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें से सभी आठ ब्लाक और 64 न्याय पंचायतों में कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर संगठन में कम से कम 11 सदस्यों को जोड़ा गया है। इसके बाद अब ग्राम पंचायतों के गठन का काम चल रह है। जिले में 496 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अब तक सौ ग्राम पंचायतों में संगठन खड़ा हो गया है। प्रत्येक गांव में 21 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई है। पचास और ग्राम पंचायतों के गठन का काम अंतिम चरण में है। दो से तीन दिन में इन ग्राम पंचायतों के गठन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव दिसंबर के बाद होने की संभावना है। पार्टी इसी आधार पर चुनाव की तैयारी कर रही है। उधर, प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ते अपराध और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पार्टी सात अक्तूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। लेकिन मेरठ में प्रियंका गांधी की रैली को अनुमति नहीं मिलने के बाद अब प्रतिज्ञा यात्रा की तिथि में बदलाव हो सकता है। यह यात्रा अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में हो सकती है।

पार्टी संगठन गांव स्तर तक मजबूती से आगे बढ़ रहा है। 15 से 20 अक्तूबर तक सभी गांवों में गठन कर लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।
भगवान दास कोरी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed