फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress will make five lakh members in the Lok Sabha constituency

कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र में बनाएगी पांच लाख सदस्य

Sat, 04 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Congress will make five lakh members in the Lok Sabha constituency
झांसी। कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेजी पकड़ेगा। इसमें लोकसभा क्षेत्र झांसी-ललितपुर में कम से कम पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसमें भी जो चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वह कम से कम दस हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ेेंगे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कार्यालय पर सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगिड़, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत और जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि झांसी लोकसभा क्षेत्र से लगभग पांच लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। जनता कांग्रेस से जुड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

अमर सिंह जांगिड़ ने कहा कि सदस्यता अभियान न्याय पंचायत स्तर तक प्रभारी बनाकर चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। राहुल रिछारिया ने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा जनता में नया विश्वास पैदा कर रही है। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर के सभी वार्डों और प्रमुख चौराहों पर कैंप लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन राजेंद्र रेजा और आभार योगेंद्र सिंह पारीछा ने व्यक्त किया। इस मौके पर शंभू सेन, राजेंद्र शर्मा, नीता अग्रवाल, प्रभा पाल, सरला भदौरिया, गिरजा शंकर राय, अफजाल हुसैन, इंदिरा रायकवार, विनोद विलियम, ऋषभ साहू, प्रिंस कटियार, शफीक अहमद मुन्ना, मनोरमा शर्मा, पुष्पा वर्मा, अमीर चंद्र आर्य, मजहर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed