{"_id":"6857afb8622d0b4bf80fabc6","slug":"congress-state-president-ajay-rai-was-welcomed-with-flowers-showered-from-a-bulldozer-in-jhansi-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ये मोहब्बत की दुकान वाला बुलडोजर है', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का झांसी में कुछ यूं हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ये मोहब्बत की दुकान वाला बुलडोजर है', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का झांसी में कुछ यूं हुआ स्वागत
Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
सार
बुलडोजर से स्वागत के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुलडोजर दो तरह के होते हैं। ये मोहब्बत की दुकान वाला बुलडोजर है। योगी सरकार का बुलडोजर मोहब्बत को कुचलने और दबाने वाला है।
विज्ञापन
बुलडोजर से फूल बरसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार में गुंडों और माफिया पर कार्रवाई का प्रतीक बन चुके बुलडोजर से फूल बरसाकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का झांसी आगमन पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बुलडोजर से स्वागत के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुलडोजर दो तरह के होते हैं। ये मोहब्बत की दुकान वाला बुलडोजर है। योगी सरकार का बुलडोजर मोहब्बत को कुचलने और दबाने वाला है।
विज्ञापन
वहीं, निकाय चुनाव में सपा से गठबंधन के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अकेले पंचायत चुनाव लड़ेगी। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतकर या फिर जिताकर लाएंगे, उन्हें 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में बोले कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद चुनाव आयोग संदेह के घेरे में है। आने वाले समय में बचे हुए लोगों का विश्वास भी चुनाव आयोग से उठ जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP Weather Today: आज इन 53 जिलों में होगी भारी बारिश, अब तक 11 फीसदी अधिक हुई बरसात; जानें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन