फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress state executive will be formed before Diwali

Jhansi News: दीपावली से पहले बन जाएगी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी

Tue, 17 Oct 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress state executive will be formed before Diwali
कानपुर में हुई बैठक में पहुंचे झांसी समेत बुंदेलखंड के नेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दीपावली से पहले कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बन जाएगी। इसमें बुंदेलखंड के भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा। कानपुर में हुई बैठक में ये जानकारी दी गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा बुंदेलखंड के भी कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

कानपुर जोन की संगठनात्मक बैठक में संगठन को बूथ तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि 2024 में पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़े। इस पर सभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पार्टी द्वारा दलित संवाद में पांच प्रमुख समस्याएं पूछी जा रही हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग, महिला और व्यापारी संवाद भी होना चाहिए। इनसे भी पांच प्रमुख समस्याएं पूछकर लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झांसी में विधानसभा चुनाव की तुलना में निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है।इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भगवान दास कोरी, बलवान सिंह यादव, मनीराम कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed