फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   congress party, only 13 units out of 35 formed

35 में से 12 प्रकोष्ठ गठित, ऐसे चुनावी मैदान में कूदेगी कांग्रेस?

Tue, 22 Jun 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
congress party, only 13 units out of  35 formed
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
झांसी। कांग्रेस कई दशकों से प्रदेश में सत्ता का स्वाद नहीं चख सकी है। हाल ये है कि यूपी में कांग्रेस का संगठन हाशिये पर चला गया है। अब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी के बड़े नेता प्रदेश की सत्ता में वापसी के दावे कर रहे हैं मगर संगठन स्तर पर पार्टी बेहद कमजोर नजर आ रही है। हाल ये है कि 35 में से 13 प्रकोष्ठों का ही गठन हो पाया है। इसमें पांच प्रकोष्ठ सिर्फ जिला स्तर पर ही गठित हैं, शहर में नहीं हैं। युवाओं पर फोकस करने की बात कहने वाली पार्टी ने झांसी में युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ का भी गठन नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज छह से सात महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। मुहल्लों और ग्राम पंचायतों स्तर पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, मगर झांसी में 35 में एक तिहाई प्रकोष्ठ का गठन ही नहीं हुआ है। मौजूदा समय में नगर और जिला स्तर पर महिला कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन, अनुसूचित जाति, विधि, पिछड़ा वर्ग विभाग, शिक्षक और व्यापार प्रकोष्ठ के ही पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। जबकि, सिर्फ जिला स्तर पर सेवा दल, विचार विभाग, अल्पसंख्यक, मीडिया, किसान कांग्रेस, खेलकूद प्रकोष्ठ का गठन हुआ है। बताया गया कि सेवा दल को छोड़कर हर प्रकोष्ठ में 21-22 पदाधिकारी, सदस्य बनाए जा सकते हैं। जबकि, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ही मनोनीत नहीं किए गए हैं तो फिर इनका विस्तार कैसे हो?
विज्ञापन

ये पड़े हैं निष्क्रिय
युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, स्वैच्छिक संगठन, टेक्नोलॉजी एवं डेटा सेल, कम्यूनिकेशन स्ट्रेटजी ग्रुप, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, मानवाधिकार, पूर्व सैनिक, डाटा एनालिटिक्स, हिंदी, सोशल मीडिया, सूचना का अधिकार विभाग, प्रोफेशनल कांग्रेस, प्रचार एवं प्रकाशन विभाग, ट्रेनिंग विभाग, असंगठित श्रमिक कांग्रेस, चिकित्सा प्रकोष्ठ, कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट, श्रम एवं मजदूर कर्मचारी प्रकोष्ठ, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, कांग्रेस संदेश, जन व्यथा निरस्तारण प्रकोष्ठ का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में ये निष्क्रिय पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कई लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। रही बात प्रकोष्ठों के गठन की तो वो जल्द ही हो जाएगा। कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठ का प्रभार दिया जाएगा। - अरविंद वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed