{"_id":"5fe646bb8ebc3ec1042439c1","slug":"congress-leader-arrest-jhansi-news-jhs1844176148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के यूपी प्रभारी समेत दर्जनों नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के यूपी प्रभारी समेत दर्जनों नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को ललितपुर से शुरू होने वाली पदयात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस के यूपी प्रभारी समेत दर्जनों नेताओं को नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। दिनभर पुलिस नेताओं से बातचीत करती रही। सभी यात्रा निकालने की बात पर अड़े रहे।
26 दिसंबर से गाय बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ ललितपुर जिले से होना है। इसको लेकर प्रदेश के कई नेताओं ने झांसी व ललितपुर पहुंचकर डेरा डाल दिया है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी रोहित चौधरी भी झांसी आ गए थे। शुक्रवार सुबह नवाबाद पुलिस ने एक होटल पहुंचकर यूपी प्रभारी समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र शर्मा, राहुल राय, शेखर नलवंशी, डॉ. सुनील तिवारी समेत दर्जनों नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। हालांकि, सभी ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस के आगे नहीं चल सकी। देर रात पुलिस घरों पर तैनात रही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने बोलने की आजादी दी थी, लेकिन अब तो बोलने की आजादी छीन ली गई है। घर पर तैनात पुलिस इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ललितपुर जिले के सौजना गोशाला में गाय तड़प-तड़प कर मर रही हैं। यही हाल प्रदेेश की अधिकांश गोशालाओं का है। अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि सरकार द्वारा किसान विरोधी यह कानून अन्नदाताओं पर लादे जा रहे हैं। यदि कानून किसानों के हित में होता तो वह सड़कों पर नहीं होते। कानून वापस न लेने तक कांग्रेसी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।