फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress can field 7 women candidates in Bundelkhand with Priyanka's new formula

प्रियंका के नए फार्मूले से बुंदेलखंड में 7 महिला प्रत्याशी उतार सकती कांग्रेस

Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress can field 7 women candidates in Bundelkhand with Priyanka's new formula
झांसी। चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आधी आबादी को अपने पक्ष में करने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि बुंदेलखंड में कांग्रेस सात महिला प्रत्याशी उतार सकती है।
विज्ञापन

प्रियंका ने मंगलवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश के चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगी। झांसी की चार, ललितपुर की दो और जालौन की तीन सीटों को मिलाकर मंडल में नौ विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस यूपी प्रभारी के इस फॉर्मूले से झांसी मंडल में तीन महिलाओं को कांग्रेस चुनावी मैदान में उतार सकती है। बुंदेलखंड की बात करें तो सात महिलाओं को टिकट दिया जा सकता है। आवेदन की पूर्व निर्धारित तिथि 10 अक्तूबर तक झांसी की चारों सीटों को मिलाकर 27 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। सिक्योरिटी मनी जमा न करने पर गरौठा से सात लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी और महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बाकी 20 लोगों के आवेदन फॉर्म लखनऊ भेज दिए गए थे। अब आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

अब तक किस सीट से कितने आवेदन
विधानसभा आवेदन
झांसी सदर 2
बबीना 6
गरौठा 13
मऊरानीपुर 6
(नोट: ये आंकड़े जिला स्तर पर हुए आवेदन के हैं।)
कांग्रेस शुरू से आधी आबादी को आगे बढ़ाने के पक्ष में रही है। पार्टी ने राष्ट्रपति से लेकर लोकसभा अध्यक्ष पद पर भी महिलाओं को स्थान दिया। अब प्रियंका गांधी ने महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए 40 फीसदी टिकट आधी आबादी को देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। बुंदेलखंड में छह से सात महिलाओं को टिकट मिल सकते हैं। आवेदन की तिथि भी 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। - प्रदीप जैन आदित्य, को-ऑर्डिनेटर, इलेक्शन कैंपेन कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed