फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Conflict breaks out in BJP, councilor resigns from corporation executive

Jhansi News: भाजपा में छिड़ा घमासान, निगम कार्यकारिणी से पार्षद का इस्तीफा

Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Conflict breaks out in BJP, councilor resigns from corporation executive
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। उपसभापति पद पर चुनाव के बाद से भाजपा में छिड़ा घमासान सोमवार को सतह पर आ गया। टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए पार्षद प्रदीप खटीक ने कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। बागी गुट भी टिकट बंटवारे में मनमानी के विरोध में सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी में है। भाजपा में छिड़े इस घमासान से नगर निगम के सियासी गलियारे में हलचल है।
नगर निगम में उपसभापति के चुनाव के दौरान भाजपा कोर कमेटी ने अन्य दावेदारों को चौंकाते हुए पार्षद प्रियंका साहू को टिकट थमा दिया था। भाजपा पार्षद भी पार्टी नेताओं के इस फैसले से चकित थे। चुनाव के बाद से प्रियंका के उपसभापति बनाने का विरोध शुरू हो गया। पार्षद अंदरखाने विरोध की रणनीति तय करने लगे। पार्षदों का कहना था कि इस दफा वरिष्ठता का भी पार्टी नेताओं ने ख्याल नहीं रखा। भाजपा पार्षद भी कोर कमेटी के फैसले से नाखुश बताए जा रहे। सोमवार को निगम कार्यकारिणी कक्ष में नेता सदन दिनेश प्रताप सिंह बंटी राजा, मुकेश सोनी, प्रवीण लखेरा, प्रदीप खटीक समेत अन्य पार्षदों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रदीप खटीक महापौर कार्यालय पहुंचे और कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। उस दौरान महापौर वहां नहीं थे। ऐसे में प्रदीप ने महापौर कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया। त्यागपत्र में उन्होंने इसकी वजह नहीं लिखी। प्रदीप उपसभापति का टिकट मांग रहे थे। बागी गुट भी सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी में है। कार्यकारिणी पार्षद मुकेश सोनी का कहना है कि अभी हलचल आगे भी होगी। महापौर बिहारी लाल आर्य ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed