{"_id":"5d41ecf38ebc3e6cba54bdf1","slug":"conflict-between-advocates-and-apar-nagar-aayukt-jhansi-news-jhs144806991","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर नगर आयुक्त से भिड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर नगर आयुक्त से भिड़े अधिवक्ता
विज्ञापन
नगर निगम में अपर नगर आयुक्त से विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस।
अपर नगर आयुक्त से भिड़े अधिवक्ता
झांसी। नगर निगम कार्यालय में बुधवार को मकान की एनओसी को लेकर दो अधिवक्ताओं की अपर नगर आयुक्त शादाब असलम से तू तू, मैं मैं हो गई। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने अपर नगर आयुक्त का जबरन वीडियो बनाने का प्रयास किया और अभिलेख फाड़ दिए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने नवाबाद थाने में तहरीर दी है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि वह बुधवार को अपने कक्ष में बैठे थे। दिन में करीब 11 बजे खंडेराव गेट निवासी मनीष सोनी व ईसाई टोला खातीबाबा निवासी प्रमोद सिंह उनके पास आए और एक मकान की एनओसी को लेकर बातचीत करने लगे। उन्होंने कहा कि तहसील से उनको नई एनओसी बनवाने पड़ेगी, क्योंकि उनके पास 2012 की एनओसी है। इसके बाद ही नगर निगम उनको एनओसी जारी कर सकेगा। इस पर दोनों उन पर 25 हजार रुपये मांगने का झूठा आरोप लगाकर मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। मना करने पर गालीगलौज करने लगे। कुर्सी से बांहें पकड़कर उनको खींचने का प्रयास किया। टेबल पर रखे अभिलेखों को भी फाड़ दिया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। गालीगलौज सुनकर मौके पर कर्मचारियों ने उनको बचाया। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि एनओसी काफी पुरानी थी। उसमें लगी फोटो भी काफी धुंधली हो चुकी थी। हाउस टैक्स की जो रसीद दी गई थी उसका भुगतान नहीं किया गया था। एनओसी और हाउस टैक्स की रसीद में भी अंतर था। इसकी जानकारी उनको दी गई थी लेकिन वह माने नहीं और विवाद करने लगे।
वहीं, इस मामले में मनीष व प्रमोद का कहना है कि वह झांसी तहसील में वकालत करते हैं। बुधवार को वह अपर नगर आयुक्त के पास अपने दोस्त अनोज लिखधारी के मकान की एनओसी की जानकारी करने के लिए अपर नगर आयुक्त के पास गए थे। एनओसी के बदले उन्होंने अपने अर्दली से रुपयों की बात करने को कहा। अर्दली 20 हजार रुपये देने की मांग करने लगा। उन्होंने इस बात की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो वह भड़क गए। गालीगलौज की और कर्मचारियों की मदद से उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे साथी उनको बचाकर लेकर आए।