फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Concern: There is no water left for irrigation in Matatila and Lahchura dam

चिंता : माताटीला एवं लहचूरा बांध में नहीं बचा सिंचाई के लिए पानी

Mon, 09 Jun 2025 02:23 AM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Mon, 09 Jun 2025 02:23 AM IST
सार

बुंदेलखंड के बांधों का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पिछली बार के मुकाबले इस बार ज्यादातर बांध अधिक खाली हैं। सबसे बड़ा बांध माताटीला में सिंचाई के लिए पानी नहीं बचा है। इसका पानी डेड प्वाइंट तक पहुंच गया। अब यहां सिर्फ पीने का पानी बचा है।

विज्ञापन

विस्तार


विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड के बांधों का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पिछली बार के मुकाबले इस बार ज्यादातर बांध अधिक खाली हैं। सबसे बड़ा बांध माताटीला में सिंचाई के लिए पानी नहीं बचा है। इसका पानी डेड प्वाइंट तक पहुंच गया। अब यहां सिर्फ पीने का पानी बचा है।
मऊरानीपुर स्थित लहचूरा बांध समेत अन्य बांधों का भी तकरीबन यही हाल है। ऐसे में मानसून का इंतजार हो रहा है। झमाझम बारिश न होने पर आगामी रबी सीजन में खेतों की प्यास बुझाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

मार्च माह के आखिरी दिनों से ही बुंदेलखंड में जलस्तर नीचे जाने लगता है। ऐसे में बांध में स्टोर पानी ही लोगों की प्यास बुझाने के काम में आता है। तीन महीने यहां पड़ने वाली भीषण गर्मी भी बांध की सतह से तेजी से पानी सोखती है। ऐसे में मार्च से जून माह बांधों की सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते। इस दफा पिछले बार के मुकाबले बांधों का जल स्तर तेजी से काफी नीचे जा चुका है। जून में ही माताटीला बांध का जलस्तर डेड प्वाइंट 78.48 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) तक जा पहुंचा, जबकि पिछले साल जून में 562.58 एमसीएम पानी था। डेड प्वाइंट से बांध के पानी को पीने के लिए रखा जाता है। लहचूरा समेत सुकवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज, सपरार, पहाड़ी, लहचूरा, डोंगरी एवं खपरार बांध में भी तेजी से पानी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंताओं के मुताबिक उपयोग क्षमता के मुकाबले सुकुवां ढुकुवां में 22.95 एमसीएम, पारीछा बांध में 57.055 एमसीएम तक पहुंच गया। वहीं, माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता पंकज सिंह का कहना है कि मानसूनी सीजन से उम्मीद है कि बांध में रबी सीजन के लिए पानी भर जाएगा। राजघाट में अभी यूपी के हिस्से का पानी सुरक्षित है।
 
बांधों का जलस्तर
बांधों के नाम जून 2024 जून 2025
माताटीला 562.58 78.48
पहूंज 18.03 4.21
बड़वार 31.63 5.297
डोंगरी 11.90 1.071
सपरार 64.45 5.551
पहाड़ी 46.0 3.819
लहचूरा 13.400 0.00

(आंकड़े मिलियन क्यूबिक मीटर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed