फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   computer operator corona positive tension in nagar nigam prevails

कम्प्यूटर आपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दहशत में कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
computer operator corona positive tension in nagar nigam prevails
नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को कर्मचारियों में दहशत का आलम रहा। जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहने से निगम में सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने निगम को दो दिन के लिए बंद करने की मांग की। नगर निगम का एक कंप्यूटर ऑपरेटर मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद अधिकारियों ने नगर निगम को सैनिटाइज कराते हुए दो दिन के लिए जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। बुधवार को नगर निगम दो घंटे देरी से खुला। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ही लोगों को रोका गया। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम भी गेट पर ही डेरा डाले रहे। अपने कामों से आने वाले लोगों को नगर निगम बंद होने की जानकारी देते हुए वापस किया गया। उधर, कार्यालय पहुंचे कर्मचारी भी दहशत में रहे। कर्मचारियों ने भी नगर निगम को दो दिन के लिए पूरी तरह से बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed