फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complaints gathered with complaints of illegal encroachments on land

जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायतें लेकर उमड़े फरियादी

Sun, 18 Jul 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Complaints gathered with complaints of illegal encroachments on land
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के दस्तक देने साथ मार्च माह से संपूर्ण समाधान दिवस पर रोक लगा दी गई थी। चार माह बाद इसकी शुरुआत शनिवार से हुई, जिसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर आईं। तमाम लोगों ने बताया कि शिकायतों के बाद भी न तो राजस्व विभाग से उन्हें कोई मदद मिल रही और न ही पुलिस महकमा आगे आ रहा। जमीन की पैमाइश कराने के लिए भी उन्हें तहसील और लेखपाल के पास कई-कई चक्कर काटने पड़ जाते हैं, लेकिन काम फिर भी नहीं हो पाता। इसके अलावा अन्य महकमों से जुड़ी शिकायतें लेकर भी लोग पहुंचे। यहां 158 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सबसे ज्यादा 70 राजस्व विभाग और 25 पुलिस विभाग से जुड़ी रही। इसके अलावा अन्य महकमों से जुड़ीं शिकायतें भी पहुंची।
विज्ञापन

भूमाफिया ने किया जमीन पर कब्जा
झांसी। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची कसाईबाबा मुहल्ला लहरगिर्द निवासी स्व. सुखलाल की पत्नी धनकू ने शिकायत दर्ज कराई कि वह लहरगिर्द मौजे में संक्रमणीय भूमि में सह काश्तकार है। भू माफियाओं ने जमीन के एक अन्य सह काश्तकार से जमीन खरीद ली। जबकि, उनके बीच अभी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। जमीन को लेकर फर्जी ढंग से उन लोगों ने आदेश भी जारी करा लिए। महिला ने अफसरों ने कार्यवाही की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बार-बार गलत रिपोर्ट लगा रहा लेखपाल
झांसी। थाना बड़ागांव इलाके के ग्राम मड़ोरा निवासी महिला राधा ने बताया कि उसके पति कोमल सिंह परिहार की कुछ समय पहले एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा राशि के लिए आवेदन किया था। लेकिन, लेखपाल बार-बार गलत रिपोर्ट लगा देता है, जिससे उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। महिला ने आवेदन पर रिपोर्ट लगवाकर योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत पैमाइश कर जमीन कब्जाई
झांसी। पलींदा निवासी स्व. सुगर सिंह की पत्नी कपूरी देवी ने बताया कि मौजा पलींदा में उसकी जमीन है। कुछ लोगों ने लेखपाल से सांठगांठ कर जमीन की गलत नाप करा दी। इसमें एक एकड़ जमीन कम नापी गई। जब गलत नाप की बात कही गई तो विपक्षी गालीगलौज पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने जमीन की सही नाप कराकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जमीन किसी की, निर्माण कोई और करा रहा
झांसी। पाली पहाड़ी निवासी फूलचंद्र ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मौजा पाली पहाड़ी में जमीन है, जिसकी हदबंदी हो चुकी है। जमीन का कुछ लोगों के साथ न्यायालय में विवाद चल रहा है। बावजूद, कुछ लोगों ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने जमीन पर पत्थर गड्डी होने तक निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग की।
फसल बीमा दिलाने की मांग
झांसी। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने खरीफ 2019 का बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा प्रीमियम लिए जाने के बाद भी खराब फसल का क्लेम नहीं दिया गया। कुछ किसानों को राशि मिली भी है तो वो जमा किए गए प्रीमियम के बराबर ही है। इस मौके पर कमलेश लंबरदार, अविनाश भार्गव, अवधेश लंबरदार, राजकुमार, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
मीटर लगा नहीं रहे, बिल बराबर भेज रहे
झांसी। बिजली विभाग की शिकायत लेकर पहुंचे अजय अग्रवाल ने बताया कि उसने घर के बिजली कनेक्शन के लिए 13 मार्च को फीस जमा की थी। उसके बाद मीटर नंबर भी उपलब्ध करा दिया गया, लेकिन मीटर नहीं लगाया। जबकि, इसके लिए वो कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगा चुका है। मीटर लगवाने के नाम पर विभाग का एक संविदा कर्मी पैसों की मांग कर रहा है। उन्होंने बिजली मीटर लगवाने की मांग की।

सैनिक पार्क में रोशनी व सफाई की मांग
झांसी। खुशीपुरा के पूर्व पार्षद सुरेश चंद्र गोपी ने समाधान दिवस पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि सैनिक पार्क में लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने पार्क की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed