{"_id":"5f31a7458ebc3e61e46e54cb","slug":"commissioner-upset-for-covid-desk-not-active-reporters-news-jhs173594997","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय न होने पर कमिश्नर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय न होने पर कमिश्नर नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को नगर निगम में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के प्रवेश द्वार में थर्मल स्कैनर का इंतजाम और कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय न होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त नगर निगम पहुंचे तो इस दौरान हैंड सैनिटाइजेशन मशीन खराब मिली, इस पर उन्होंने मशीन बदलवाने के लिए कहा। इसके बाद कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड सेंटर के निर्माण कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही कंपनी द्वारा प्रस्तावित किए गए डिजाइन को देखा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में बैंडमिंटन कोर्ट, फ्ल्ड लाइट, हाईमास्ट लाइट, 40 पार्कों में योगा शेड बनाने और जीजीआईसी के जीर्णोद्धार के कार्य को तेजी से कराया जाए। इस दौरान नगर निगम में रखी हैंडवॉश मशीन का उपयोग न होने पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा नेता सुधीर सिंह, नगर आयुक्त अवनीश राय, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा, वित्त अधिकारी एसके गर्ग मौजूद रहे।