{"_id":"666e042873f42ff911006132","slug":"commissioner-reached-sub-registrar-office-after-deed-dispute-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-334020-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बैनामे के विवाद के बाद कमिश्नर पहुंचे सब रजिस्ट्रार कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बैनामे के विवाद के बाद कमिश्नर पहुंचे सब रजिस्ट्रार कार्यालय
विज्ञापन
झांसी। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बीते रोज बैनामे को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार को मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के कामकाज की प्रक्रिया समझी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की सख्त हिदायत भी दी।
रक्सा निवासी राजेंद्र सिंह और उनके तीन भाइयों के नाम दो-दो एकड़ जमीन है। राजेंद्र के नाम रक्सा में 30 गुणा 30 का एक प्लॉट भी है। बताया गया कि राजेंद्र ने लहरगिर्द में रहने वाले एक दबंग से 50 हजार रुपये लिए थे। पैसा न चुकाने की स्थिति में दबंग ने रक्सा का प्लॉट उसके नाम एग्रीमेंट करने की बात कही थी। इसके बाद दबंग ने जालसाजी का जाल बुन दिया था। प्लॉट की जगह उसने राजेंद्र की जमीन अपने नाम लिखवा ली। बैनामे की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। इसकी भनक लगने पर राजेंद्र का भाई राहुल सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गया था। राजेंद्र ने भाई को बताया कि उससे कई कागजों में अंगूठे के निशान लगवा लिए गए हैं। राजेंद्र के भाई और दबंग के बीच गाली-गलौज होने लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस पर दस्तावेज समेटकर दबंग मौके से फरार हो गया था। गनीमत रही थी कि बैनामा पंजीकृत नहीं हो पाया था।
इस घटनाक्रम की जानकारी लगने पर शनिवार को मंडलायुक्त ने सब रजिस्ट्रार प्रथम व द्वितीय कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से करने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि एक सप्ताह बाद वह फिर आएंगे, तब तक सभी व्यवस्थाओं में सुधार हो जाना चाहिए। इस मौके पर एडीएम वरुण कुमार पांडेय व एआईजी स्टांप प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जन शिकायतों को प्राथमिकता से लें जिम्मेदार: मंडलायुक्त
झांसी। शनिवार को मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चकरोड पर कब्जे व अन्य भूमि संबंधी विवादों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारित करें। राजस्व और पुलिस विभाग को उन्होंने तीन मामले शनिवार को ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही जमीन के पैमाइश के मामले भी लंबित न रखे जाने को कहा। ब्यूरो