फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Commisionner his office clean

अपने आफिस में खुद ही झाड़ू लगाते हैं कमिश्नर अजय शंकर पांडेय

Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Commisionner his office clean
झांसी। नवागंतुक मंडलायुक्त वरिष्ठ आईएएस डा. अजय शंकर पांडेय का सफाई का कार्य इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। वे कार्यालय में 10 मिनट पहले पहुंचकर सबसे पहले अपने कक्ष में झाड़ू लगाते हैं। इतना ही नहीं, कार्यालय आने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने कक्ष के बाहर एक बोर्ड भी लगवा रखा है, जिसमें लिखा है ‘इस कमरे की सफाई मेरे द्वारा स्वयं की जाती है। इसे गंदा कर अनावश्यक रूप से मेरे काम के बोझ को न बढ़ाएं।’
विज्ञापन

हालांकि, मंडलायुक्त के लिए ये काम कोई नया नहीं है, बल्कि नौकरी के प्रारंभ से ही ये उनकी दिनचर्या का अंग रहा है। वे जहां भी तैनात रहे, उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष की सफाई का काम खुद किया। इसमें सफाई कर्मचारियों की मदद नहीं ली गई। उनके इस कार्य का असर अधीनस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों पर भी देखने को मिलता रहा है। कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने बैठने के स्थान की स्वयं सफाई करना शुरू कर दी थी। अब देखना ये है कि झांसी में मंडलायुक्त की मुहिम कितना रंग लाती है। इस संबंध में मंडलायुक्त ने कहा कि ये काम वे स्वेच्छा से करते हैं। अधीनस्थों के ऊपर इसे लेकर न कोई अनिवार्यता है और न ही कोई दबाव। यदि कोई इस पहल से प्रेरित होकर सफाई करता है तो निश्चित रूप से ये कदम स्वागत योग्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed