{"_id":"6163485e8ebc3e628d1eb418","slug":"comment-on-devis-8-arrested-jhansi-news-jhs206331848","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी में आठ युवक-युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी में आठ युवक-युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी में आठ युवक युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
दतिया/झांसी। विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने रविवार को हनुमान गढ़ी के पास हिंदू देवी- देवताओं के खिलाफ टिप्पणी और गलत साहित्य बांटने के आरोप में आठ युवक व युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दो लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार दोपहर के समय हॉलीक्रॉस आश्रम स्कूल हनुमान गढ़ी के पास हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला साहित्य बांटने और हिंदू धर्म के खिलाफ प्रचार प्रसार किए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को सूचना दी। इस पर रवि शर्मा, अजय राज शर्मा, विक्रम दांगी, उदय परमार, कदम जादौन, सुमित आर्य आदि हनुमान गढ़ी पहुंच गए।
पुलिस का कहना है कि यहां युवक, युवतियों की एक टोली वहां रहने वाले लोगोें के घर जाकर हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित कि ए जाने संबंधी साहित्य का वितरण कर रहे थे। साथ ही देवी- देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन लोगों से परिचय पत्र मांगे, लेकिन उन लोगों ने नहीं दिखाए। इस पर संगठन पदाधिकारियों ने उन लोगों को पकड़ लिया। युवक युवतियों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया। इस पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी का पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दीपक सारस, अभिषेक सारस, खुशीराम दास, राम सिंह, ज्योति सारस, इंदिरा सारस, रोशनी जाटव, मनीष गर्ग बताए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 505 (2) के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।