फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Come to the market, onion for 15 rupees, take tomatoes for 30 rupees

मंडी आएं, 15 रुपये किलो प्याज, 30 में टमाटर ले जाएं

Fri, 29 Oct 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Come to the market, onion for 15 rupees, take tomatoes for 30 rupees
झांसी। महानगर में मनमानी दरों पर बिक रही सब्जियों पर लगाम लगाने के लिए मंडी प्रशासन ने कदम उठाया है। मंडी परिसर में प्याज और टमाटर के लिए पांच-पांच काउंटर लगाए गए हैं। यहां पर थोक के दामों पर फुटकर में 15 रुपये किलो प्याज और 30 रुपये किलो टमाटर की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में आलू, प्याज और टमाटर के दामों में भारी उछाल आ गया है। फुटकर दुकानदार व ठेले वाले आलू 25 से 30 रुपये, टमाटर 50 से 60 रुपये और प्याज 40 से 50 रुपये किलो बेच रहे हैं। दरअसल, मंडी से निकलते ही इन सब्जियों के दामों में दोगुना इजाफा हो जाता है। मंडी के अधिकारियों का कहना है कि नया कृषि अध्यादेश लागू होने के बाद से मंडी के बाहर दुकानदारों पर उनकी कोई लगाम नहीं रही है। वहीं, कारोबारियों का कहना है कि कीमत में बढ़ोतरी का यह सिलसिला दीपावली तक चलता रहेगा। इसके बाद ही दामों में कमी आएगी। इस मामले को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब लोगों को राहत देने के लिए मंडी प्रशासन ने काउंटर लगाकर सस्ती दरों पर सब्जियां देने की पहल कर दी है। मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि मंडी में प्याज और टमाटर के पांच-पांच काउंटर लगाए गए हैं। यहां पर 15 रुपये में एक किलो प्याज और 30 रुपये में एक किलो टमाटर ले सकते हैं। सुबह आठ से 11 बजे तक काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed