फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Come to the camp today and get Ayushman card made

Jhansi News: आज शिविर में आएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं

Sun, 08 Oct 2023 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Come to the camp today and get Ayushman card made
फाउंडेशन का लोगो
विज्ञापन

- पता कर सकते हैं कि पात्र लोगों की सूची में उनका नाम है या नहीं
- मैथिलीशरण गुप्त पार्क में सुबह आठ बजे से लगेगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला द्वारा गोद लिए गए मैथिलीशरण गुप्त पार्क में सोमवार को सुबह आठ बजे से आयुष्मान कार्ड शिविर लगेगा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में लगने वाले शिविर में हिस्सा लेकर पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकते हैं।

झांसी में आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव राज अपनी टीम के साथ शिविर में आने वाले लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी देंगे। लोग भी अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। हाल ही में जारी हुए शासनादेश के तहत राशन कार्ड में छह या उससे अधिक सदस्य वाले लोगों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जनपद में 30,322 परिवार और 2,00,482 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। वहीं, जिन परिवारों में सभी वरिष्ठ नागरिक हैं, ऐसे 18 हजार लोगों के भी राशन कार्ड बनाए जाने हैं। ऐसे में शिविर में आकर पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही ये भी पता कर सकते हैं कि पात्र लोगों की सूची में उनका नाम है या नहीं। लोगों को अपने साथ राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर आना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed