फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   collectorate employees will wear ICard in neck

अब गले में परिचय पत्र लटकाएंगे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी

Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
collectorate employees will wear ICard in neck
अब गले में परिचय पत्र लटकाएंगे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी
विज्ञापन

झांसी। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। ड्यूटी के दौरान ये कार्ड उन्हें अपने साथ रखने होंगे। ये व्यवस्था पहली बार की जा रही है।
कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों को अभी अलग से कोई पहचान पत्र जारी नहीं किया जाता है। सुविधा के अनुसार कर्मचारी अपनी मनमर्जी से पहचान पत्र तैयार करा लेते हैं लेकिन, पहली बार अब सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। ये पीवीसी कार्ड पर बनाए जा रहे हैं, जो ड्यूटी के दरम्यान कर्मचारियों को फीते के सहारे अपने गले से लटकाने होंगे। परिचय पत्र में कर्मचारी की फोटो, नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप व अनुभाग के नाम का उल्लेख किया जा रहा है। इसके अलावा एनआईसी का लिंक भी दिया जा रहा है, जिसके जरिये ऑनलाइन कर्मचारी का सत्यापन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश ने बताया कि अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए ये पहल की गई है। कार्ड पांच साल के लिए वैद्य होंगे। इससे आम आदमी को भी कर्मचारी को पहचानने में सुविधा होगी। साथ ही आकस्मिक स्थिति में परिचय पत्र पर दर्ज जानकारियों के आधार पर कर्मचारियों को सहायता हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed