{"_id":"5e0a55e18ebc3e87fd1f1816","slug":"coldest-day-in-jhansi-jhansi-news-jhs1562924157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नब्बे साल में झांसी में सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नब्बे साल में झांसी में सबसे ठंडा दिन
विज्ञापन
झांसी में सोमवार को पड़ी कड़ाके की सर्दी ने अभितक के 90 वर्षो तक के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये। ठंड के क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इस सीजन में सर्दी अपने ही रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम 10 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 1929 से अब तक दिसंबर में कभी भी झांसी में तापमान इतना नहीं गिरा। सर्दी का सितम इस कदर रहा कि लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। रजाई के अंदर ठिठुरते रहे। इससे पहले शनिवार को सर्दी ने 65 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री पहुंच गया था।
झांसी में दिनों दिन सर्दी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की सुबह से ही महानगर घने कोहरे की चादर से ढका रहा। अब तक सर्द हवाएं ही चल रही थीं लेकिन सोमवार से गलन पड़ने लगी। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए। गर्म कपड़ों का भी ज्यादा असर नहीं हुआ। कई लोगों ने तो घरों में ही दुबके रहना ठीक समझा। गलन इतनी जबरदस्त थी कि घरों के भीतर भी लोगों की कंपकंपी छूटी।
आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलीं। इसके साथ ही गलन के चलते सोमवार का दिन अब तक सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। लोगों को जहां मौका मिला वह अलाव, हीटर तापते रहे। जिन्हें घर से बाहर निकलना भी पड़ा, वो शरीर को गर्म कपड़े से अच्छे से ढककर, सिर पर गर्म कैप व हाथ में ग्लव्स पहनकर निकले। मौसम विभाग स्टाफ ने बताया कि एक-दो दिन लोगों को ऐसी ही सर्दी झेलनी पड़ेगी।