Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cold wind caused shivers, 13 had heart attacks, one died

Jhansi News: बर्फीली हवा ने छुड़ाई कंपकंपी, 13 को पड़ा हार्ट अटैक, एक की मौत

Mon, 06 Jan 2025 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cold wind caused shivers, 13 had heart attacks, one died
अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट, आज भी छाया रहेगा घना कोहरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पहाड़ों की ओर से आई बर्फीली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से जनजीवन ठहर सा गया। एक ही दिन में 13 लोगों को हार्ट अटैक पड़ गया। एक मरीज की मौत भी हो गई। डॉक्टरों ने इन दिनों विशेषकर सुबह और शाम को ठंडक से बचाव की सलाह दी है।
शनिवार देर रात से ही झांसी में घना कोहरा छा गया था। रविवार सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे के बीच हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोहरा कम होना शुरू हुआ। दोपहर साढ़े 12 बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली फिर बादल छा गए। इसके बाद दोपहर दो बजे धूप खिली। हालांकि, ठंडी हवाओं के आगे धूप बेअसर रही।
विज्ञापन

ठंड के सीजन में दो युवक समेत 13 लोग हार्ट अटैक पड़ने से सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती हुए। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि हार्ट अटैक पड़ने पर सुशील कुमार, लल्लू, भैयालाल भर्ती हुए हैं। इसके अलावा 36 साल के महेंद्र का भी दिल का दौरा पड़ने पर इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद तीन मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें एक 27 साल का युवक भी शामिल है। युवक लंबे समय से सिगरेट पीने का आदी था। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्देश जैन ने बताया कि रविवार को हार्ट अटैक के छह मरीज उनके अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वहीं, चतुर्भुज की हार्ट अटैक पड़ने के बाद नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान जान चली गई। वह शनिवार को भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान पर कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहेगा। दृश्यता 20 मीटर रह सकती है। 11 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना है।

अलाव और हीटर का रहा सहारा
ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में हीटर और ब्लोअर चलाते रहे। इसके अलावा, जगह-जगह सड़कों पर लोग अलाव तापते नजर आए। कड़ाके की ठंड होने की वजह से आम दिनों की तुलना में बाजारों और मुख्य मार्गों पर बहुत कम लोग नजर आए।



ठंड में इसलिए बढ़ते हार्ट अटैक के केस
डॉ. निर्देश ने बताया कि ठंड के दिनों में शरीर की नसें सिकुड़ती हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में रक्त का थक्का जमने की आशंका बढ़ जाती है। जब दिल की नस में थक्का जम जाता है तो हार्ट अटैक आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed