फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coal stock increased in Parichha Thermal Power Plant

पारीछा थर्मल पावर प्लांट में बढ़ा कोयले का स्टॉक

Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coal stock increased in Parichha Thermal Power Plant
झांसी। कोयला संकट के बीच पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयां मंगलवार को भी प्रदेश में बिजली की मांग कम होने के कारण बंद रहीं। वहीं, प्लांट को एक मालगाड़ी और कोयला मिलने से स्टॉक बढ़कर 14 हजार टन पर पहुंच गया है। इधर, ललितपुर स्थित संयंत्र में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से दो से उत्पादन बराबर हो रहा है।
विज्ञापन

कोयला संकट के बीच प्रदेश में बारिश होने से सोमवार को बिजली की मांग घटकर 20 हजार मेगावाट से 11 हजार मेगावाट पर पहुंच गई थी। इस कारण पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों इकाइयों को स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ (एसएलडी) के आदेश पर बंद कर दिया गया। प्रदेश में जो बिजली की मांग थी उसे अनुबंध के तहत प्राइवेट कंपनियों से पूरा किया जाता रहा। मंगलवार को भी प्लांट की चारों इकाइयों को बंद रखा गया। वहीं, सोमवार को एक मालगाड़ी मिलने से स्टॉक में 14 हजार टन कोयला इकट्ठा हो गया है।
विज्ञापन

- स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ के आदेश पर इकाइयों को बंद किया गया था। आदेश आने पर ही अब एक- एक कर इकाइयों को चालू किया जाएगा। बुधवार को आदेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमके सचान, मुख्य महाप्रबंधक (पारीछा थर्मल पावर प्लांट)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed