फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cmo take charge

सीएमओ ने संभाला कार्यभार, बोले-सुधारेंगे स्वास्थ्य व्यवस्था

Sun, 29 Aug 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
cmo take charge
सीएमओ ने संभाला कार्यभार, बोले-समय से पहुंचें डॉक्टर
विज्ञापन

झांसी। नियुक्ति होने के अगले ही दिन सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। नवागंतुक सीएमओ ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में और सुधार हो। स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर खामियों को दूर किया जाएगा। बोले कि डॉक्टर, स्टाफ समय से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

भाजपा से सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत की तरफ से पूर्व सीएमओ जीके निगम के खिलाफ लगातार शिकायतें की जा रही थीं। विधायक उनकी कार्यप्रणाली से खफा थे। शुक्रवार को शासन ने उनका तबादला जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कर दिया गया। जबकि, गाजियाबाद जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता रहे डॉ. अनिल कुमार को झांसी का नया सीएमओ बना दिया। पदभार संभालने के बाद नवागंतुक सीएमओ ने कहा कि शासन की योजनाओं का मरीजों को लाभ मिले, इसके लिए वो पूरा प्रयास करेंगे। सीएचसी, पीएचसी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तो उन्हें छोटी-छोटी बात पर महानगर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए वह लगातार सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण करेंगे। यदि डॉक्टर, स्टाफ अस्पताल समय से नहीं पहुंचेंगे, तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुछ एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ लंबे समय तक छुट्टी पर चल रहे हैं। इस मामले में शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed