{"_id":"5fe4f3238ebc3e3c86121feb","slug":"cmd-see-factory-work-jhansi-news-jhs184347778","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमडी ने देखा प्रेमनगर में बनने वाली नई कोच फैक्टरी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमडी ने देखा प्रेमनगर में बनने वाली नई कोच फैक्टरी का काम
विज्ञापन
झांसी। रेल विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) प्रदीप गौड़ ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर हाट के मैदान में बन रही नई कोच फैक्टरी के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आरवीएनएल द्वारा कराए जा रहे दूसरे कार्यों की समीक्षा की।
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) मंडल में धौलपुर से झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन, झांसी- कानपुर के बीच दूसरी रेल लाइन, प्रेमनगर हाट के मैदान में नई कोच फैक्टरी बनाने का काम कर रहा है। इन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को आरपीएनएल के सीएमडी प्रदीप गौड़ शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से झांसी आए। यहां पर नई कोच फैक्टरी के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने डीआरएम संदीप माथुर से मुलाकात की। उनके बीच विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके बाद पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में लगाए गए विशेष कोच से उन्होंने झांसी- कानपुर डबल ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया।
शुक्रवार को वे भीमसेन से ऊसरगांव के बीच धीमी गति से चल रहे कार्य का स्थलीय दौरा करेंगे। इस लाइन के दोहरीकरण का काम चार साल लेट है। इसे 2018 में ही पूरा होना था लेकिन अब इसको पूरा कराने का लक्ष्य दिसंबर 2022 रखा गया है। झांसी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण होने से मुंबई, पुणे का सफर का समय बचेगा। अभी तक मुंबई जाने में करीब 24 घंटे लगते हैं लेकिन काम पूरा होने के बाद 20 घंटे में कानपुर से मुंबई जा सकेंगे। उनके साथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुराग गुप्ता, मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर केके तलरेजा, मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर एसके मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठेकेदारों को लगी फटकार, अब न हो देर
सह प्रबंध निदेशक प्रदीप गौड़ ने तीन चरणों में पूरे होने वाले इस काम में काफी देर होने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई है। झांसी कानपुर दूसरी लाइन में करीब 206 किमी. काम होना है, जिसमें अभी तक 60 किमी का काम ही पूरा हो सका है। यह काम 2018 में ही पूरा हो जाना था। कुछ लापरवाही और कोरोना के चलते काम प्रभावित रहा।