फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CM Yogi's public meeting will be held in LVM itself

एलवीएम में ही होगी मुख्यमंत्री की जनसभा, चार जगह बनेगी पार्किंग

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi's public meeting will be held in LVM itself
झांसी। इसी 24 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर (एलवीएम) में ही होगी। पांच जगहों पर पार्किंग बनाई जाएगी। भाजपा नेताओं को चारों विधानसभा से 15 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा के स्थल को लेकर पिछले दो दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिला प्रशासन ने जनसभा के लिए पॉलिटेक्निक मैदान तय कर दिया था। जबकि, भाजपा के पदाधिकारी ओवरब्रिज बनने की वजह से यहां पर जनसभा नहीं करवाने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को विकास भवन में जिला प्रशासन, पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में साफ हो गया कि सीएम की जनसभा एलवीएम में ही होगी। पुलिस लाइन पर हेलीपैड बनेगा। यहां से इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा, तहसील होते हुए सीएम खंडेराव गेट से एलवीएम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि जनसभा के मद्देनजर पांच स्थानों पर पार्किंग बनेगी। इसमें बीकेडी, जीआईसी, क्राफ्ट मेला मैदान, एसपीआई इंटर कॉलेज, एसपीआई से मिनर्वा जाने वाले मार्ग शामिल है। जनसभा में 15 हजार लोग पहुंचेंगे। झांसी व बबीना विधानसभा से 10 हजार और गरौठा व मऊरानीपुर से पांच हजार लोग लाने का लक्ष्य दिया गया है।

अब दो दिन नहीं खुलेगी क्रॉसिंग, डिवाइडर की रंगाई शुरू
झंसी। पॉलिटेक्निक मैदान पर जनसभा नहीं होने की वजह से अब 23 और 24 नवंबर को ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग भी नहीं खुलेगी। पहले तय हुआ था कि जनसभा के चलते दो दिन क्रॉसिंग को खोला जाएगा। सीएम के आगमन के चलते सड़कों पर बने डिवाइडर की रंगाई और साफ-सफाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed