फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm yogi

झांसी का दौरा कर सकते सीएम योगी

Mon, 01 Jun 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
cm yogi
झांसी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार या सप्ताह में कभी भी झांसी का दौरा कर सकते हैं। इस समय मुख्यमंत्री का झांसी दौरा करने के पीछे की वजह स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखना माना जा रहा है। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने झांसी का दौरा किया था। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मंत्री को खामियां ही खामियां मिली थीं। निरीक्षण के बाद नाराज मंत्री ने यहां तक कह दिया था कि वह कॉलेज की अव्यवस्थाएं देखकर बेहद दुखी हुए हैं। अब सीधे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार या सप्ताह में कभी भी योगी झांसी आ सकते हैं। वह खुद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखेंगे। योगी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के जनपद दौरे की संभावना के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। वह अपने यहां की खामियों को दुरुस्त करने में लग गए हैं।
विज्ञापन

कमियां मिलीं तो नपना तय
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यदि कमियां सामने आती हैं तो अधिकारियों का नपना तय है। खुद मुख्यमंत्री तक वीडियो कांफ्रेंसिंग में लगातार निर्देश देते रहे हैं कि किसी भी मरीज के इलाज के अभाव में जान नहीं जानी चाहिए। इमरजेंसी सेवाएं मरीजों को मिलनी चाहिए। ऐसे में सीएम के सामने खामियां उजागर हुईं तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed