फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm yogi to visit jhansi

सीएम दौरे से पहले चमकाया जा रहा सर्किट हाउस, बदले जा रहे सभी पर्दे

Fri, 06 Dec 2019 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
cm yogi to visit jhansi
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए पूरा प्रशासनिक महकमा एलर्ट मोड में आ चुका है। उनके दो दिनी प्रवास को देखते हुए न सिर्फ सर्किट हाउस को नए सिरे से चमकाया जा रहा। सीएम को कहीं गंदगी न नजर आए इसलिए सारे पर्दे भी बदले जा रहे। सर्किट हाउस के आसपास का इलाका भी सजाया संवारा जा रहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री खास तौर पर यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने आ रहे हैं। विकास कार्यो की जमीनी हकीकत जानने के लिए वह भ्रमण के लिए भी निकलेंगे। अधिकारियों को विकास भवन के निरीक्षण का संकेत मिलने पर आज वहां युद्घ स्तर पर सफाई अभियान शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


डीडीओ उग्रसेन यादव खुद पूरे समय वहां डटे रहे। विकास भवन के सभी तलों में शौचालयों का हाल बेहद बुरा था। सभी को साफ कराया गया। कई विभागों में फाइलें बेतरतीबी से फैली थीं। धूल एवं जाले तक इन फाइलों में लग गए थे। इनकी धूल झांड़कर सभी करीने से सजाई गईं। पुरानी फाइलें एवं आलमारियां भी ठिकाने लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएम को सर्किट हाउस में ठहराए जाने की व्यवस्था को देखते हुए सर्किट हाउस को भी सजाने-संवारने का काम शुरू करा दिया गया। सर्किट हाउस के सभी पर्दे भी बदले जा रहे हैं। रात में मुख्यमंत्री आसपास के इलाके के भ्रमण में न निकल जाएं इसको देखते हुए पास में स्थित अटल पार्क को भी संवरा जा रहा। वहां बन रही लाइब्रेरी को भी दुरूस्त कराया जा रहा है।

सर्किट हाउस के वन-ए सूट में ठहरेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सर्किट हाउस के खास सूट वन-ए को खास तौर से संवारा जा रहा। यहां कुर्सियों के इंतजाम करने समेत सोने के लिए खास व्यवस्था बनाई जा रही। आज से ही तमाम कर्मचारियों को खास तौर से इस कमरे को संजाने-संवारने के काम में लगा दिया गया। सीएम के कमरे के ठीक बगल में उनके सचिवालय के लिए जगह बनाई जा रही।

दोपहर बारह बजे पहुंचेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम देर रात जारी हो गया। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को कानपुर में तैयारी बैठक के बाद दोपहर 1.10 पर मुख्यमंत्री वहां से रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे वह यहां पुलिस लाइन हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 मिनट पर राजकीय पैरामेडिकल कालेज पहुंचेेंगे और बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का उद्घाटन करेंगे। 3 बजे स्थलीय निरीक्षण के लिए वह निकलेंगे। एक घंटे बाद चार बजे आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। समीक्षा बैठक करके शाम छह बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहीं पर वह रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार सुबह पौने दस बजे वह झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री डा.हर्षवर्धन के साथ वह लोकापर्ण समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद 12 बजे पुलिस लाइन हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.05 मिनट पर उनका हेलीकाफ्टर बांदा के लिए उड़ जाएगा।


निगम दस्ते ने ध्वस्त की पटरी दुकानें
नगर निगम दस्ते ने मेडिकल कॉलेज के आसपास अभियान चलाते हुए एंबुलेंस लेन, सर्विस लेन एवं सड़क पटरी घेरकर बनी पटरी दुकानें ध्वस्त कर दी। दस्ते ने इन दुकानों के बाहर रखे काउंटर, कुर्सी-मेज एवं उनकी दूसरी वस्तुएं भी जब्त कर ली। अतिक्रमणरोधी दस्ता दल-बल के साथ दोपहर बस अड्डा चौराहा पहुंच गया। दस्ते को देखते ही दुकानदारों के बीच खलबली मच गई। दुकानदार अपनी दुकानों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। कार्रवाई करते हुए दस्ते ने वहां बनी अस्थाई दुकानों को ध्वस्त करना शुरू किया। इस दौरान करीब दो दर्जन अस्थाई दुकानें एवं बाहर बनी भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। दस्ते ने यहां से कुर्सियां एवं मेज जब्त करके निगम स्टोर में जमा करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed