{"_id":"5deb78848ebc3e1bfe2b543b","slug":"cm-yogi-adityanath-on-two-day-visit-of-jhansi-will-address-bjp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोले- पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे चार गायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बोले- पशुपालन करने वाले किसानों को देंगे चार गायें
Sat, 07 Dec 2019 03:31 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 07 Dec 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में किसान तमाम परेशानियों से बदहाल हैं। उन्हें सरकार ही योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर तरह-तरह की शिकायतें हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी शनिवार को झांसी पहुंचे। सीएम योगी दो दिनों के लिए झांसी दौरे पर आए हैं। यहां पहुंच कर सबसे पहले मुख्यमंत्री पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल गए।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई किसान पशुपालन करता है तो हम उसे चार गाय उपलब्ध करा देंगे। गोबर से धूपबत्ती बनाई जा सकती है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में बड़े उद्योग स्थापित होंगे, जिससे रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन
इसके बाद सीएम योगी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे, साथ ही मंडलीय समीक्षा भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि उनके आते ही शहर के कई रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन