{"_id":"660f0df9567b9ff09207508d","slug":"class-5-student-dies-due-to-drowning-in-river-body-found-after-16-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-291882-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नदी में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत, 16 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नदी में डूबने से पांचवीं के छात्र की मौत, 16 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
- परिवार में कोहराम, परिजनों का बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थाना इलाके में नदी में डूबने से कक्षा पांचवीं के छात्र की मौत हो गई। बालक परिजनों को खेत पर काम करते हुए छोड़कर अकेला नहाने चला गया था। परिवार के लोगों ने उसे रोका भी था, परंतु वह नहीं माना। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
बबीना थाना इलाके के ग्राम सिमरावारी निवासी भगवान सिंह अहिरवार खेतीबाड़ी करते हैं। बुधवार को उनके खेत पर थ्रेसिंग चल रही थी। परिवार के सभी लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दरम्यान दोपहर तकरीबन तीन बजे भगवान सिंह का कक्षा पांच में पढ़ने वाला बेटा विनीत (13) नदी में नहाने चला गया। हालांकि, परिवार के लोगों ने उसे अकेले जाने से मना भी किया था, परंतु वह नहीं माना। नहाते वक्त वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। रात ग्यारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई और रात एक बजे तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह पांच बजे दुबारा परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दरम्यान तकरीबन सात बजे नदी किनारे उसके कपड़े पड़े मिले। थोड़ी देर बाद पास में ही उसकी लाश नदी में उतराती नजर आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक बालक दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई आठ साल का सागर है। बालक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। मां रानी बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।