फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Class 10 student hanged herself under exam pressure

Jhansi News: परीक्षा के दबाव में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 21 Jan 2023 08:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student hanged herself under exam pressure
झांसी। शुक्रवार की शाम चार बजे परीक्षा के दबाव में रक्सा के खैरा गांव में दसवीं की छात्रा अभिलाषा परिहार (17) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर माता- पिता नहीं थे। दो दिन में परीक्षा के दबाव में जान देने वाली यह दूसरी छात्रा है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले बाबूलाल की पुत्री अभिलाषा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रक्सा में दसवीं की छात्रा थी। चाचा मेवा लाल ने पुलिस को बताया कि फरवरी से बोर्ड की परीक्षा है। इसको लेकर अभिलाषा काफी दबाव में थी। वह तनाव में रहने लगी थी। पढ़ाई की वजह से उसने समय पर खाना-पीना भी बंद कर दिया था। अभिलाषा की यह हालत देख परिजनों ने उसे समझाया भी था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिता बाबूलाल अपनी रिश्तेदारी में गए थे। मां भी बाहर गई थी। इसी दौरान अभिलाषा ने अंदर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी भाभी कमरे में पहुंची तो अभिलाषा का शव लटका हुआ था। सूचना पर रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बृहस्पतिवार को भी परीक्षा के दबाव में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल लिया कब्जे में
परिजनों के बयान के अलावा पुलिस ने किशोरी के मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या करने से पहले अभिलाषा ने फोन पर बात भी की थी। पुलिस मोबाइल फोन की भी पड़ताल कर रही है। सीओ प्रज्ञा पाठक के मुताबिक कोई दूसरी वजह अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed