फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   clash between tanker and dumper

डंपर से टकराकर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटा

Wed, 09 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 09 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कानपुर बाईपास तिराहा पर मंगलवार की दोपहर डंपर से टकराकर पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इस कारण टैंकर से पेट्रोल डीजल बहने से वहां दहशत फैल गई। इस दौरान  पुलिस कर्मियों ने मौके का फायदा उठाया। किसी ने बोतल व डिब्बे में पेट्रोल भरा तो किसी ने वाहन की टंकी भरी। आपाधापी में पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा में भी चूक कर दी, जिससे टैंकर के केबिन में आग लग गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया अन्यथा गंभीर हादसा होता।
विज्ञापन




शिवपुरी हाइवे की तरफ से पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर संख्या यूपी93एटी- 5099 कानपुर बाईपास तिराहा से शहर की तरफ मुड़ रहा था, तभी कानपुर हाइवे की तरफ से आए डंपर संख्या यूपी93एटी- 6560 से टैंकर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर नजदीक पुलिस बूथ की तरफ गिर पड़ा। यह देख बूथ पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दारोगा नासिर अली व मोहम्मद तौफीक खान भागे, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। ंहालांकि नासिर अली की बाइक यूपी78एक्यू- 7721 चपेट में आने से चकनाचूर हो गई। पलटे टैंकर से तेजी से पेट्रोल व डीजल का रिसाव होने लगा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर कुछ ही देर में थाना पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के चलते पुलिस ने हाइवे पर वाहनों का आवागमन रुकवा दिया।
विज्ञापन




इसके बाद पेट्रोल व डीजल को तेजी से सड़क पर रिसता देख पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के इंतजाम करने के बजाए अपने परिचितों को बुलाकर पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। हालात यह हो गई कि कुछ देर में पुलिस कर्मियों की बोतल व डिब्बे लिए लाइन लग गई। कोई बड़ी बोतल भरकर ले गया तो कोई डिब्बा और किसी ने वहीं वाहन की टंकी फुल कर ली। इस बीच आसपास के दुकानदार व ढाबा संचालक भी कैन व डिब्बे लेकर पहुंच गए, जो पेट्रोल व डीजल भरकर ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आपाधापी का परिणाम यह हुआ कि सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने जानकारों के कहने के बावजूद टैंकर में लगी बैटरी का कनेक्शन डिसकनेक्ट नहीं करवाया। जब क्रेन से टैंकर को उठाया जाने लगा तो स्पार्किंग से केबिन में आग लग गई। आग लगते ही दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी और केमिकल्स की बौछार शुरू कर दी, जिसकी वजह से आग विकराल नहीं हो सकी।




पेट्रोल-डीजल ले जाने आपत्तिजनक : सीओ सिटी
सीओ सिटी कल्याण सिंह ने बताया कि टैंकर अंदर से दो हिस्से में बंटा हुआ था। एक हिस्से में पेट्रोल और दूसरे में डीजल भरा था। पुलिस कर्मियों का सुरक्षा के बजाए पेट्रोल-डीजल भरकर ले जाना आपत्तिजनक है। चिह्नित करके उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed