{"_id":"687165bb04d99d72ff0f9b9c","slug":"claim-poles-have-been-repaired-lines-will-also-be-fixed-by-sunday-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-595457-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : खंभे सुधरे, रविवार तक लाइनें भी हो जाएंगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : खंभे सुधरे, रविवार तक लाइनें भी हो जाएंगी दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। बिजली के टूटे हुए तारों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का दावा है कि रविवार तक लाइन ठीक कर दी जाएगी। टूटे हुए खंभों को ठीक कर दिया गया है। जल्द ही सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
पिछले दिनोंं झांसी रोड पर तेज आंधी-पानी की वजह से पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया था। इसकी चपेट में आकर दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए जबकि सात-आठ खंभों के तार टूट गए थे। इस कारण नगर के नलकूपों से नई बस्ती और रानीपुर नगर में होने वाली जलापूर्ति भी बाधित हो गई थी। नगरवासियों को जल और बिजली आपूर्ति की समस्या का सामना करते एक सप्ताह होने जा रहा है।
बिजली कर्मियाों ने बताया कि बारिश की वजह से कई जगह लाइन फॉल्ट हो रही थी इसलिए यह लाइन नहीं सुधर पा रही थी। अब रविवार तक लाइन ठीक हो जाएगी। इसके बाद जलापूर्ति भी दुरुस्त होने की उम्मीद है।