फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   City traffic will be on the lines of Indore

इंदौर की तर्ज पर होगा शहर का ट्रैफिक

Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
City traffic will be on the lines of Indore
झांसी। आने वाले समय में महानगरों की तरह झांसी का भी ट्रैफिक सिस्टम काम करेगा। नगर निगम ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। राइटस कंपनी को इसका जिम्मा दिया गया है। एजेंसी अगले 30 साल के लिए शहर की यातायात व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करेगी। एक साल के भीतर उसे यह सिटी मोबिलिटी प्लान तैयार करना होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन में चयनित शहरी इलाकों के ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने को कहा है। अगले तीस साल की अनुमानित आबादी के आधार पर यह मोबेलिटी प्लान तैयार किया जा रहा है। निगम अफसरों के मुताबिक इंदौर, भोपाल, लखनऊ, प्रयागराज, बनारस जैसे शहरों में यह प्लान तैयार कराया गया है। एजेंसी शहर के प्रत्येक चौराहे एवं सड़कों का सर्वे करेगी। सर्वाधिक व्यस्त चौराहे एवं सड़क मार्ग को चिन्ह्नित करने का काम किया जाएगा। यहां ट्रैफिक लोड कम करने के वैकल्पिक रास्ते सुझाए जाएंगे। इंदौर की तरह यहां भी अत्याधिक ट्रैफिक लोड वाली सड़कें वन वे की जाएंगीं। यहां अभी सार्वजनिक परिवहन का कोई इंतजाम नहीं है। एजेंसी इसका भी सर्वे करके अपना सुझाव देगी। शहर में अभी कोई ट्रांसपोर्ट नगर नहीं है। इसका स्थान भी मोबिलिटी प्लान के मुताबिक तय होगा। निगम अफसरों का कहना है यह प्लान चरणबद्घ तरीके से लागू होंगे। कुल करीब 40 लाख रुपये से तैयार होने वाले इस प्लान में जेडीए सीमा के भीतर शामिल सभी इलाकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसमें केंद्र सरकार मदद कर रही है। चिन्ह्नित एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। महायोजना-2031 के मुताबिक ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया है। इससे आने वाले समय में आबादी के लिहाज से ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अवनीश राय, नगर आयुक्त
एजेंसी के अधिकारियों ने किया प्रजेटेंशन
करार होने के बाद बुधवार को पहली बार कार्यदाई एजेंसी राइट्स के डिप्टी जनरल मैनेजर भानु प्रकाश जोशी एवं सहायक प्रबंधक शहरी परिवहन अनुज कुमार यादव ने नगर निगम अधिकारियों के साथ प्लान का प्रजेटेंशन किया। इस दौरान मुख्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। एक्सईएन एमके सिंह ने भी जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम समेत अन्य अफसर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed