फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city sequre became cctv camera

कैमरों की नजर में रहेगा शहर

Sun, 01 Sep 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
city sequre became cctv camera
झांसी। नगर निगम की जमीन पर एक निजी कंपनी पांच मोबाइल टावर लगा रही है। ग्वालियर मार्ग पर एक टावर लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इन टावरों से मोबाइल नेटवर्किंग की सुविधा और बेहतर होगी। वहीं शहर की गतिविधियों पर नजर भी रखी जा सकेगी। टावर में 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे और एलईडी लाइटें लगेंगी। इसका पूरा सिस्टम नजदीक की पुलिस चौकी अथवा थाने में लगाया जाएगा। कैमरों के लगने से पूरा शहर इनकी जद में रहेगा।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग पर अमर उजाला तिराहा, दतिया गेट, सर्किट हाउस, नुमाइश मैदान और मेडिकल कॉलेज के नजदीक एक निजी कंपनी नगर निगम की जमीन पर मोबाइल टावर लगवा रही है। इन टावरों में अच्छी गुणवत्ता वाले नाइट विजन (रात के अंधेरे में देख सकने वाले) कैमरे लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये कैमरे किसी एक जगह पर नहीं, बल्कि चौतरफा नजर रख सकेंगे, क्योंकि ये 360 डिग्री घूमेंगे। इसके अलावा टावर में दो-दो एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। एक लाइट 200 वाट की होगी। इससे क्षेत्र रोशन भी रहेगी, साथ ही हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा सकेगी। टावर में लगे कैमरों का पूरा सिस्टम नजदीक बनी पुलिस चौकी अथवा थाने में स्थापित किया जाएगा। ग्वालियर मार्ग स्थित अमर उजाला तिराहा पर एक टावर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। गौरतलब है कि आए दिन शहर में कोई न कोई वारदात होती रहती हैं। अभी शहर के प्रमुख कुछ चौराहों को ही सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। ऐसे में अपराधियों की धरपकड़ में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में यह कैमरे अपराधियों की धरपकड़ में भी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

वर्जन..
नगर निगम की जमीन पर एक निजी कंपनी शहर में पांच मोबाइल टावर लगा रही है। हर टावर में 360 डिग्री घूमने वाला नाइट विजन कैमरा और दो-दो एलईडी लाइटें लगेंगी। इससे हर गतिविधि कैद हो सकेगी और क्षेत्र भी जगमग होगा। - शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed